समय के बदलाव के साथ साथ शिक्षण प्रणालियों में भी बदलाव होता चला जा रहा है, जहां पहले एक ब्लैक बोर्ड पर शिक्षण कार्य किया जाता था, वहीं आज स्मार्ट क्लास ने स्थान ले लिया है l हमारे विद्यालय ने भी इस बदलाव को समझा और अब नयी प्रणाली के शिक्षण व्यवस्था हेतु स्मार्ट क्लास को संचालित किया जा रहा है l हमारे विद्यालय में संचालित स्मार्ट क्लास के द्वारा छात्रों को विभिन्न प्रकार की गतिविधियों को स्मार्ट क्लास के माध्यम से सिखाया जा रहा है l