NCC & Scout Guide

छात्र-छात्राओं में देशभक्ति और समाजसेवा के प्रति जागरूक एवं अपने कर्तव्यों के प्रति सजग करने के उद्देश्य से हमारे कालेज में कक्षा 6-12 तक के विद्यार्थियों हेतु स्काउट गाइड व कक्षा 11 एवं 12 के विद्यार्थियों के लिये एन0सी0सी0 जैसे अतिरिक्त प्रशिक्षण कार्यक्रमों का संचालन किया जा रहा है l 

 स्काउट्स एवं गाइड्स एक स्वयंसेवी, गैर-राजनीतिक, शैक्षिक आंदोलन है, जो हर एक नव जवान को मानवता की सेवा करने का मौका प्रदान करता है, बिना किसी भी तरह के रंग, मूल अथवा जाति भेद के।

भारत स्काउट एवं गाइड अपने लक्ष्यों, सिद्धांतों एवं विधियों के आधार पर कार्य करता है, जिन्हें इसके संस्थापक लार्ड बेडेन पॉवेल द्वारा 1907 में बनाया गया था।

आमतौर पर “स्काउट्स एंड गाइड्स” शब्द में बालक तथा बालिकाओं दोनों को ही सम्मिलित किया जाता है। इसके अलावा इन्हें ” कब्स एंड बुलबुल” तथा ” रोवर्स एंड रेंजर्स” भी कहा जाता है। 

NCC ही देश के छात्रों और युवाओं को अनुशासन तथा नेतृत्व की ट्रेनिंग देती है l एनसीसी का मुख्य उद्देश्य यह है कि वह देश के युवाओं का अनुशासित तथा उनके अंदर देश भक्ति की भावना को जागृत करें. अनुशासन और देश भक्ति अगर युवाओं के अंदर आती है तो वह देश का भविष्य के विकास को बहुत ही तेजी से आगे बढ़ाते हैं l