हमारे विद्यालय में 25 कम्प्यूटरों से सुसज्जित कम्प्यूटर लैब है, जिसका प्रयोग विद्यार्थिथियों के द्वारा कम्प्यूटर ज्ञान हेतु प्रतिदिन किया जाता है l हमारे विद्यालय में कक्षा 9 व 10 में कम्प्यूटर प्रमुख विषय के रूप में भी है l इसके साथ ही साथ हम व्यवसायिक शिक्षा में भी कम्प्यूटर विषय की शिक्षा प्रदान करते हैं l
विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य को ध्यान में रखते हुये हमारे विद्यालय में कम्प्यूटर विषय का अध्यापन कार्य करने के लिये 3 शिक्षक नियुक्त किये गये हैं l