Admission Rule
1 अप्रैल 2026 से प्रवेश प्रारम्भ
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद् (UPMSP) प्रयागराज के अन्तर्गत अशासकीय सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों में कक्षा 9 से 12 तक प्रवेश के नियम एवं प्रक्रिया-
सामान्य नियम (सभी कक्षाओं के लिए लागू)
पात्रता: छात्र-छात्रा उत्तर प्रदेश का निवासी होना चाहिए ।
न्यूनतम आयु: कक्षा 9 के लिए 13-15 वर्ष, कक्षा 11 के लिए 15-17 वर्ष ।
नया नियम (2025 से): स्थायी शिक्षा संख्या (PEN) अनिवार्य ।
स्थानान्तरण प्रमाण पत्र (TC) अपलोड (केवल अन्य विद्यालय से आने वाले छात्रों के लिए अनिवार्य)।
शुल्क: प्रवेश शुल्क विद्यालय निर्धारित करता है (बोर्ड द्वारा नियंत्रित) ।
प्री-रजिस्ट्रेशन शुल्क: 50 रुपये ।
विषय चयन: बोर्ड की विषय तालिका के अनुसार कक्षा 9 व 10 में हिन्दी/अंग्रेजी अनिवार्य ।
अन्य विषय: गणित/गृह विज्ञान (वैकल्पिक), विज्ञान, सामाजिक विज्ञान व कला/संस्कृत/कम्प्यूटर/वाणिज्य (वैकल्पिक) तथा खेल एवं शारीरिक शिक्षा (अनिवार्य विषय) ।
कक्षा 11 व 12 में हिन्दी/अंग्रेजी अनिवार्य।
आवेदन प्रक्रिया: (ऑनलाइन/ऑफलाइन)
आवेदन: छात्र/अभिभावक विद्यालय में आवेदन करें ।
प्रवेश: सीट उपलब्ध होने पर दस्तावेज सत्यापन के बाद प्रवेश ।
पंजीकरण: विद्यालय द्वारा ऑनलाइन अपलोड (फोटो, हस्ताक्षर सहित) ।
आवश्यक दस्तावेज: (दो सेट)
- पिछली कक्षा का अंक पत्र ।
- आधार कार्ड (छात्र एवं माता-पिता दोनों) ।
- जाति प्रमाण पत्र (यदि लागू) ।
- आय प्रमाण पत्र (यदि लागू) ।
- छात्र की बैंक पास बुक (यदि लागू) ।
- TC (अन्य विद्यालय का छात्र) ।
- चरित्र प्रमाण पत्र (अन्य विद्यालय का छात्र) ।
- पासपोर्ट साइज 4 फोटो ।
- S.R. No. (विद्यालय में अध्ययनरत छात्र के लिए)
- PEN No. (Permanent Education Number)
- APAAR ID
- Email ID
- Blood Group
- Whatsapp No.
- Contact No.

